लाल किताब
खाना नंबर 3
घर तीजा है पक्का मंगल, धन दौलत के जाने का।
ख्वैश - ओ - अकारिब* भाई अपना, या चोरी अय्यारी** का।
* भाई-बंधू , **चालाकी, मक्कारी, मदद, मैनेजमेंट
असर नज़र और जंग - ओ - जदल* सब, महल भी उनके लेते है।
*लडाई, बहस, संघर्ष, परेशानी, विवाद
बढन - बढाना, फ़र्ज़ - मंसबी*, इन्साफ भी मीठा गिनते हैं।
*ऑफिस, पोस्ट, उच्च पद से सम्बंधित जिम्मेदारी
उठती जवानी या खून जिगर का, तना दरख्त आकाश भी है।
ख़ुशी गमी और साले भनोईए*, सामान आरायाश** मकान भी है।
* जीजा, **मेक-अप, सजावट का सामान
शेर दरिन्दे इस घर रहते, त्रैलोकी भी होता है।
ताकत बच्चा पैदा करने की, ससुराल अहवाल* अकेला है।
* रेफरेंस
इस घर का जो रंग है खूनी, असर होता भी ख़ूनी है।
ग्रह जो इस घर बदी पे आवे, कहलाता वो कष्टी है।
स्त्री घर जब तीजे आवे, औरत भी वाँ मर्द कहलावे।
शुक्कर बैल और चंदर साधू, मर्द बढेगें, बढेगी आयु।
मंगल बद मंगलीक न होगा, शिवजी हो के दया करेगा।
स्त्रियों की भी पूजा होगी, तीन काल वहां उन्नति होगी।
होगी तो कुल उम्दा होगी, गर न होगी, चोरी न होगी।
बुध, शनि और मंगल टेवे, कहीं भी इसके बैठे हो।
फल वैसे ही घर तीजे के, उस टेवे में होते हो।
इस घर का जो रंग है खूनी, असर होता भी ख़ूनी है।
होता जभी ग्रह इस घर जुल्मी, देता असर वो कष्टी है।
पापी अगर हो उम्दा टेवे, कष्ट सभी ग्रह कटता हो।
तीन मंदा पग 12 उसके, असर खाना नंबर 8 करता हो।
ग्रह मंदे घर तीसरे बैठे, बुरा मालिक नहीं करते है।
खून दृष्टी जुल्म से अपने, जहर बाहर ही भरते है।
उम्र पहली हो ग्यारह शक्की, ग्रह तीजे जब मंदा हो।
मौत रुकेगी आठ से उठती, बैठा तीजा ख्वाह कैसा हो।
ग्रह जब तक कोई तीसरे बैठा, मौत टेवा न पाता हो।
भेद गुरु से बेशक खुलता, फैसला बुध से होता है।
माया दौलत जो ग्यारह आती, भाग तीसरे से जाती हो,
तासीर मंगल हो टेवे जैसी, हालत वही कर पाती हो।
जब नंबर 3 में पापी बैठे हो और 6-8 भी मन्दे हो तो अगर मौत नहीं तो मौत का बहाना जरूर खड़ा कर देगें। लेकिन खाना नंबर 12 का ग्रह चाहे तीन का शत्रु हो; सहायता करेगा। जैसे केतु खाना नंबर 3 और मंगल खाना नंबर 12
खाना नंबर 12 में बैठे ग्रह को मदद। बुध खाना नंबर 12 और शनि या गुरु खाना नंबर 3. राहु-शुक्र खाना नंबर 12 (21 या 25 साल में बेवापन) और शनि खाना नंबर 3 - मदद।
लेकिन जब खाना नंबर 3 में मुश्तरका ग्रह हो तो 12-3 ग्रहो की आपसी दोस्ती - दुश्मनी बहाल होगी।
तीसरा घर:
दृष्टी का असर, चोरी, अय्यारी, बीमारी, रहन-सहन का फर्जो सामान, जिस्मानी, बहादुरी, दुसरे सम्बधिऒ का धन, लडाई-झगडा, कर्जे की अदायगी, लेन-देन, दक्षिण, तर्जनी ऊँगली का निचला तीसरा पोर।
दरख्त का तना, फलदार पौधे, आखिरी समय, भाई बन्धुओ से सम्बन्ध, दूसरों से जो पाएगा, अक्ल बड़ी या भैंस, फलक, बाजू , जिगर, खून, भाग्य का चढाव, तंगी, बड़ी बहन, साले, जीजे, चाचे, ताये, ताये-चाचे के भाई-बंधू।
बृहस्पति खाना नंबर 3 : दुर्गा पूजन, संसारी विद्या, खानदान का मुखिया, विद्या से सम्बंधित
सूर्य खाना नंबर 3: दिन की संतान। भतीजे से ससंभंधित, मिन्नत की बजाय पुलिस के डंडे से मित्र बनाने वाला
चन्द्र खाना नंबर 3: आग, घोडा, शिवजी, चरायता (फीड), साथ घर की माई, खून साफ़ करने की दवा
शुक्र खाना नंबर 3: शादी, संतोषी स्त्री, भाभी, गृहस्थी स्त्री से सम्बंधित,
मंगल खाना नंबर 3: पेट, होंठ, छाती, ताया, नकली दांत
बुध खाना नंबर 3: भतीजी, चमकादड, चोडे पत्तो के वृक्ष, दीमक, भूत शक्ति, मुर्दा रूह, मंदे वजूद, बड़ी बहन, दमे का डाक्टर, भतीजी को सहायता देना शुभ
शनि खाना नंबर 3: खजूर का पेड, कीमती लकड़ी जैसे शाहबलूत - OAK, आबनूस - EBONY, सागवान - TEAK, खानदानी मजदूर पुश्त दर पुश्त से सम्बंधित, नजर का डॉक्टर,
राहु खाना नंबर 3: तेंदुआ जवान, जॊ, काला रंग सम्बन्धी हाथी दांत, धन की दोस्ती को अंत तक निभाने वाला, कोयले से सम्बंधित
केतु खाना नंबर 3: रीढ़ की हड्डी, फोड़ा-फुंसी की बिमारी से संभंधित, भतीजा।
No comments:
Post a Comment